शेयर मंथन में खोजें

200 दिनों के एसएमए के ऊपर बाजार में आ सकती तेजी, सतर्क रहें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते बेंचमार्क सूचकांकों में तीव्र करेक्शन हुआ। निफ्टी 4.7% नीचे रहा, जबकि सेंसेक्स 4100 अंक टूट गया।

क्षेत्रों में फार्मा सूचकांक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और इसमें 1.5% से ज्यादा की तेजी आयी, जबकि धातु और बैंक निफ्टी सूचकांकों में तीव्र करेक्शन हुआ, इनमें 5% से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया। सप्ताह के दौरान बाजार 20 दिनों और 50 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) के नीचे फिसल गया और ब्रेकडाउन के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ गया। 

तकनीकी तौर से साप्ताहिक चार्ट ने मंदी की लंबी कैंडल बनायर है और निफ्टी 200 दिनों के एसएमए के नीचे बंद हुआ है, जो नकारात्मक है। हमारा मानना है कि जब तक निफ्टी 200 दिनों के एसएमए या 23800/78300 के स्तर के नीचे रहेगा, कमजोरी का रुझान जारी रह सकता है। 

इस स्तर के नीचे बाजार 23400-23200/77500-77000 के स्तर तक फिसल सकते हैं। दूसरी तरफ, अगर ये 23800/78300 के स्तर के ऊपर निकलते हैं, तो 24000/80000 के स्तर तक पुलबैक संरचना जारी रह सकती है। आगे भी तेजी आ सकती है, जो बाजार को संभावित रूप से 24150/80300 के स्तर तक ले जा सकती है। 

बैंक निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 50500 या 200 दिनों के एसएमए निर्णायक समर्थन क्षेत्र की तरह काम करेंगे। अगर ये इस स्तर के नीचे टिक गया तो 50300-49800 के स्तर तक फिसल सकता है। इसके वपरीत, अगर इसने 51200 का स्तर तोड़ दिया तो इसमें 51800-52200 के स्तर तक वापसी की उछाल आ सकती है। छोटी अवधि के कारोबारियों को सतर्क और चयनात्मक होना चाहिए, क्योंकि नीचे के स्तरों पर फंसने का खतरा हो सकता है। 

(शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख