शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती, Sensex-Nifty में आज दिख सकती है नरमी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (02 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 30.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.13% की नरमी के साथ 23,847.00 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है।  

इससे पहले बुधवार (01 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे, मगर शुरुआती कारोबार में ही फिसल कर लाल निशान में चले गये। इसके बाद दोनों सूचकांक एकदिनी मुनाफावसूली के दबाव में दिन के निम्न स्तर तक चले गये। मगर 10 बजे के आसपास बाजार संभले और तेजी से वापसी करते हुए हरे निशान में पहुँच गये। लगभग दो बजे के आसपास बाजार दिन का उच्च स्तर छूने में सफल रहे। हालाँकि ये यहाँ टिक नहीं पाये और नीचे आने के बावजूद हरे निशान में रहे। इसके बाद दोनों सूचकांक कारोबारी सत्र समाप्त होने तक उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बने रहे। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 98.10 अंकों की तेजी आयी और ये 0.41% की उछाल के साथ 23,742.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 368.40 अंक की बढ़त के साथ 78,507.41 के स्तर पर आ गया और 0.47% जोड़ कर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज नरमी के रुख के साथ कारोबार दिखायी दे रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ अवकाश के चलते कारोबार बंद है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 232.39 अंकों की नरमी है और ये 1.16% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 1.62 अंकों की गिरावट है और ये 0.068% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 23.12 अंकों की सुस्ती है और ये 0.69% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (01 जनवरी) को बाजार बंद रहे और कारोबार नहीं हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (01 जनवरी) को बाजार बंद रहे और कारोबार नहीं हुआ।

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख