शेयर मंथन में खोजें

अगले कुछ दिन बाजार में जारी रहेगी तेजी, वैश्विक संकेतों पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन नये साल का जश्न जारी रहा। निफ्टी में 1.9% (446 अंक) की उछाल आयी, जो 22 नवंबर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा बढ़त है।

निफ्टी अब 24000 के अहम स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा है, पिछले 3 दिनों से 700 अंकों की बढ़त के साथ ये 24189 के स्तर बंद हुआ है। आगामी तिमाही नतीजों को लेकर सकारात्मकता से प्रेरित हो कर बाजार दिग्गजों, खासकर ऑटो, एनबीएफसी और आईटी स्टॉक में मजबूत खरीदारी दिखी। 

हालाँकि व्यापक बाजार हरे निशान में बंद हुआ, लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 1.1% और 0.6% की बढ़त के साथ लार्जकैप की तुलना में कमजोर प्रदर्शन हुआ। ऑटो सेक्टर में सवारी गाड़ियों और ट्रैक्टर श्रेणी के लिए मासिक डिस्पैच दिसंबर 2024 में अनुमान से अधिक रहा, जो सालाना आधार पर प्रत्येक में 20% या इससे अधिक रहा था। 

आयशर मोटर्स के दोपहिया श्रेणी, अर्थात रॉयल एनफील्ड ने भी सालाना आधार पर 25% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो बाजार उम्मीदों अधिक है। घरेलू लेनदेन से हुई उच्च आय से प्रेरित जीएसटी संग्रह नवंबर में 1.82 लाख करोड़ रुपये और दिसंबर 2023 के 1.65 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले दिसंबर 2024 में 1.77 लाख करोड़ रुपये रहा।

डॉलर की मजबूत माँग और निरंतर विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से रुपया दबाव में कारोबार करता रहा। आगामी तिमाही मौसम के बारे में जानकारी के लिए निवेशक अगले कुछ दिनों में जारी होने वाले तिमाही पूर्व के कारोबारी अपडेट पर बारीकी से नजर रखेंगे। 

हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में बाजार में क्रमिक तेजी जारी रहेगी, साथ ही तीसरी तिमाही की आय और वैश्विक संकेतों पर भी कड़ी नजर रहेगी क्योंकि विदेशी बाजार साल के अंत की छुट्टियों के बाद फिर से खुलेंगे। 

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2025) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख