शेयर मंथन में खोजें

23000 के ऊपर रहा निफ्टी तो जारी रहेगी पुलबैक तेजी, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार को बेंचमार्क सूचकांकों में निम्न स्तरों से रिकवरी आयी, जिससे निफ्टी 131 अंक ऊपर जबकि सेंसेक्स 567 अंक बढ़ गये। क्षेत्रों में आईटी सूचकांक में 2% की बढ़त आयी, जबकि रियल्टी सूचकांक में 4.5% का नुकसान दर्ज किया गया।

तकनीकी तौर से, एकदिनी करेक्शन के बाद, बाजार को 23000/75850 के स्तर के पास समर्थन मिला और इसने तीव्र वापसी की, जो सकारात्मक है। दैनिक कारोबारियों के लिए 23000/75850 का स्तर एक महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र के रूप में काम करेगा। 

अगर सूचकांक इस स्तर के ऊपर टिका रहा तो पुलबैक संरचना जारी रह सकती है। ऊपर की तरफ बाजार 23250-23350/76700-76900 के दायरे में वापसी कर सकते हैं। इसके विपरीत अगर ये 23000/75850 के स्तर से नीचे फिसला, तो धारणा बदल सकती है और 22900-22800/75600-75600 के स्तर तक टूट सकते हैं। 

बैंक निफ्टी ने 48000 के स्तर से वापसी, जो सकारात्मक है, हालाँकि 49000 का स्तर पार होने पर सूचकांक निकट समय में 49500 के स्तर की तरफ ऊपर बढ़ सकता है। छोटी अवधि के नजरिये के साथ 48500/48400 के स्तरों के आसपास खरीदारी की सलाह रहेगी। 48000 के स्तर पर स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन को सुरक्षित करें। 

(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख