शेयर मंथन में खोजें

तेजड़ियों के नियंत्रण का संकेत दे रही बाजार संरचना, 23800 के ऊपर तेजी के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक आम बजट पेश होने से पहले आज निप्टान के पहले दिन बाजार चढ़ा और 23500 के स्तर के ऊपर बंद हुआ, जो कि सकारात्मक संकेत है।

बाजार का इस स्तर को पार करना संकेत है कि तेजड़िये आश्वस्त हैं और उन्हें आगामी बजट से बहुत उम्मीदें हैं। यह गतिविधि साप्ताहिक चार्ट पर पूर्ण बार वापसी की संरचना का निर्माण करती है, जो सुझाता है कि तेजड़ियों का मंदड़ियों पर पूरा नियंत्रण है। 

तकनीकी पैटर्न के आधार पर अगले प्रमुख प्रतिरोध से बाजार का सामना 23700/23800 के क्षेत्र में होगा। हालाँकि, अगर ये 23800 का स्तर पार कर लेता है, तो ये बाजार को 24000 के स्तर के आगे जाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

नीचे की तरफ 23300/23100 के स्तर पर समर्थन है। 23100 के स्तर के नीचे का बंद होने पर 22750 के स्तर का रीटेस्ट हो सकता है। सूचकांक अगर 23350/23250 के स्तर तक करेक्ट होता है, तो 23100 के स्तर पर सख्त स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की रणनीति का सुझाव रहेगा। 

क्षेत्रीय प्रदर्शन के संदर्भ में, हमने बजट के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों, खासकर रक्षा, रेलवे,बुनियादी ढाँचा और रियल्टी में खरीदारी का रुझान देखा है। इस बीच बैंक और एनबीएफसी में सतर्क गतिविधि देखने को मिली। 

(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख