शेयर मंथन में खोजें

बाजार गैर-दिशात्‍मक, सीमित दायरे में कारोबार होने के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांकों में सीमित दायरे में गतिविधि देखने को मिली। निफ्टी 70 अंक ऊपर, जबक‍ि सेंसेक्‍स 260 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों के संदर्भ में, डिजिटल सूचकांक में 1.35% की बढ़त आयी, जबकि कुछ वित्‍तीय स्‍टॉक में ऊपरी स्‍तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। सुस्‍त शुरुआत के बाद, बाजार में निम्‍न स्‍तरों से रिकवरी संकेत दिखायी दिये।

हालाँकि ये अब भी 24,700 के 20 दिनों के सिंपल मूविंग ऐवरेज (एसएमए) से नीचे है, जो सामान्‍यत: नकारात्‍मक है। हमारा मानना है कि बाजार की वर्तमान संरचना गैर-दिशात्‍मक है और एकदिनी ट्रेंड निकट समय में सीमित दायरे में गतिविधि का संकेत दे रहा है। 

कारोबारियों के लिए 24,450 और 24,700 के मुख्‍य स्‍तर देखने वाले होंगे। 20 दिनों के एसएमए या 24,700 के ऊपर की चाल 24,760 से 24,850 के स्‍तरों तक तेजी के लिए प्रेरणा देगी। इसके विपरीत, अगर बाजार 24,450 के नीचे गिरा, तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, ये संभावित रूप से 24,35; से 24,300 के स्‍तर तक फिसल सकता है। 

बैंक निफ्टी के लिए 55,300 के स्‍तर पर समर्थन और 55,800 पर प्रतिरोध है। 55,800 के ऊपर ब्रेकअउट बाजार को 56,000 की तरफ धकेलेगा और फिर से 56,100 का स्‍तर आ सकता है। इसके विपरीत, 55,300 से नीचे ब्रेकडाउन होने पर ये 55,000-54,900 का स्‍तर रीटेस्‍ट करने जा सकता है।

(शेयर मंथन, 05 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख