शेयर मंथन में खोजें

बाजार ने बनायी वापसी की संरचना, आज पीएसयू बैंक, रियल्‍टी और रक्षा क्षेत्र पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांकों में सकारात्‍मक गति आने से निफ्टी 131 अंक ऊपर, जबक‍ि सेंसेक्‍स 44 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।

क्षेत्रों में, पूँजी बाजार और रक्षा सूचकांकों का प्रदर्शन शानदार रहा, इनमें 2% से ज्‍यादा की तेजी आयी। हालाँकि चुनिंदा पीएसयू बैंक और मीडिया स्‍टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली।

तकनी‍की नजरिये से देखें तो, दैनिक चार्ट बता रहे हैं कि बाजार ने वापसी का पैटर्न बनाया है और वर्तमान में ये 20 दिनों के सिंपल मूविंग ऐवरेज (एसएमए) के नजदीक ट्रेड कर रहा है। हमारा मानना है कि 24,600/81,000 का स्‍तर कारोबारियों के लिए मुख्‍य समर्थन क्षेत्र की तरह काम करेगा।

बाजार जब तक इस स्‍तर के ऊपर रहेंगे, तेजी की धारणा जारी रह सकती है। ऊपर की तरफ बाजार 24,900 से 25,000/82000-82,200 के स्‍तर तक बढ़ सकते हैं।

इसके विपरीत, 24,500-24,450/81,000-80,900 के नीचे टूटने पर ये धारणा बदल सकती है और ये संभावित रूप से 24,350 और 24,150/80,600-80,100 के स्‍तर का रीटेस्‍ट कर सकते हैं। 

बैंक निफ्टी 30 दिनों तक 56,100 के स्‍तर के नीचे रहा है, जो असामान्‍य है। हालाँकि, प्रत्‍याशित अअस्थिरता अनुपस्थित है, जो आश्‍चर्यजनक है। 56,100 का स्‍तर टूटने पर, हम 56,500 या 56,700 के स्‍तरों तक तेजी से विस्‍तार देख ने को मिल सकता है। 

आज पीएसयू बैंक, रियल्‍टी और रक्षा तेजी वाले प्रमुख क्षेत्र होंगे, जबकि आईटी और उपभोक्‍ता प्रधान माल मंदी वाले मुख्‍य क्षेत्र होंगे। 

(शेयर मंथन, 06 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख