शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में Gift Nifty, नरमी के साथ कारोबार शुरू करके सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (23 जून) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 19.00 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और ये 0.08% टूट कर 25,003.50 के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले शुक्रवार (20 जून) को भारतीय शेयर बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली थी। धीमी शुरुआत के बाद दोनों सूचकांक में खरीदारी आयी और ये मजबूती के साथ आगे बढ़ते नजर आये। शुरुआत में बहुत तेजी नहीं थी, लेकिन 10.30 बजे के आसपास बाजार में तीव्र उछाल आयी और ये निर्णायक स्तरों को पार कर गये। इसके बाद बाजार ने वापस मुड़ कर नहीं देखा और दिन के शीर्ष स्तर के आसपास कारोबारी सत्र समाप्त किया। एनएसई के निफ्टी में 319.15 अंकों की उछाल आयी और ये 25,112.40 के स्तर पर 1.29% जोड़ कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 1046.30 अंक की बढ़त के साथ 82,408.17 के स्तर पर पहुँच गया और 1.29% की तेजी के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में आज 227.60 अंकों की गिरावट है और ये 0.60% की सुस्‍ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 104.73 अंक टूट कर 0.45% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 20.08 अंकों का नुकसान है और ये 0.66% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 1.99 अंकों की मामूली नरमी है और ये 0.06% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (20 जून) को मिश्रित रुख देखने को मिला। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 17.15 अंकों की नरमी आयी और ये 0.20% की सुस्‍ती के साथ 8,774.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 36.21 अंकों की तेजी के साथ 7,589.66 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 293.17 अंकों की बढ़त के साथ 23,350.55 के स्तर पर आ गया और 1.26% जोड़ कर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (20 जून) को मिश्रित रुख देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 35.16 अंकों की तेजी आयी और यह 0.08% की बढ़त के साथ 42,206.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.51% या 98.86 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 19,447.41 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 13.03 अंक या 0.22% टूट कर 5,967.84 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"