शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार नरमी के साथ शुरू कर सकते हैं कारोबार, Gift Nifty में मामूली सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (07 जुलाई) को कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 5.50 अंकों की मामूली नरमी नजर आ रही है और ये मात्र 0.02% के अंतर के साथ 25,501.00 के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (04 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोनों सूचकांक ने सत्र की शुरुआत तो हरे निशान में, मगर जल्द ही फिसल कर लाल निशान में चले गये। शुरुआत से ही दिशाहीन नजर आ रहे बाजार में 11.30 बजे के आसपास एकदम से बिकवाली आयी और ये दिन के निम्न स्तर तक टूट गये। इन स्तरों पर कुछ देर रहने के बाद बाजार ने धीरे-धीरे ऊपर की तरफ बढ़ना शुरू किया। लगभग 2.30 बजे के आसपास अचानक खरीदारी आने से सूचकांक हरे निशान में पहुँच गये और हल्की बढ़त के साथ सत्र खत्म किया। एनएसई के निफ्टी में 55.70 अंकों की तेजी आयी और ये 25,461.00 के स्तर पर 0.22% जोड़ कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 193.42 अंक की वृद्धि के साथ 83,432.89 के स्तर पर पहुँच गया और 0.23% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 182.47 अंकों की नरमी है और ये 0.46% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 113.13 अंकों की गिरावट के साथ 0.47% टूट कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 3.19 अंकों की तेजी है और ये 0.10% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 2.49 अंकों की मामूली नरमी है और ये 0.07% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (04 जुलाई) को नरमी देखने को मिली। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 0.29 अंकों की मामूली सुस्ती के साथ 8,822.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 58.28 अंकों की गिरावट के साथ 7,696.27 के स्तर पर पहुँच गया और 0.76% टूट कर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) भी 146.68 अंक के नुकसान के साथ 23,787.45 के स्तर पर आ गया और 0.62% की नरमी के साथ बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (04 जुलाई) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कारोबार बंद रहा। 

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख