शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बाजार में कमजोरी के संकेत, चार्ट पर बनी मंदी की कैंडल : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 121 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 346 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ। क्षेत्राें में, रियल एस्टेट और धातु स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली, जबकि रक्षा सूचकांक सबसे ज्यादा टूटा, इसमें  करीब 2% की गिरावट आयी। 

तकनीकी तौर से, धीमी शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इसने दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल बनायी है और एकदिनी चार्ट पर लोअर टॉप की संरचना बनायी है, जो काफी हद तक नकारात्मक है। 

हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार का परिदृश्य कमजोर है, हालांकि 25,330/83000 का स्तर टूटने के बाद ही ताजा बिकवाली की संभावना है। इन स्तरों के नीचे बाजार 25,200-25,150/82,700-82,600 तक फिसल सकते हैं। 25,170 के नीचे बाजार का टिकना 25,050 के स्तर तक कमजोरी बढ़ा सकता है। 25,150 और 25050 के स्तरों के बीच वैल्यू बायिंग कर सकते हैं। 

ऊपर की तरफ, 25,450/83,400 के ऊपर 25,550-25,600/83,700-83,900 की तरफ हमें तीव्र एकदिनी तेजी देखने को मिल सकती है। दिन के लिए, 25,450 पर स्टॉपलॉस के साथ 25,330 के नीचे बेचें। 25,150 के नीचे मोमेंटम बढ़ना चाहिए, जो बाजार को 25,050 या 25,000 तक धकेल सकता है। 25,150 या 25,050 छूने के बाद तीव्र वापसी सकारात्मक हो सकती है।

(शेयर मंथन, 11 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख