शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अनिश्चितता की स्थिति, अहम स्तरों पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (01 अक्तूबर) को बाजार बेंचमार्क सूचकांक संकरे कारोबारी दायरे में रहे। निफ्टी 14 अंक और सेंसेक्स 33 अंक टूट कर बंद हुए। मीडिया और डिजिटल क्षेत्रों में 1% से ज्यादा की उछाल आयी, जबकि एनर्जी सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा। 

Gift Nifty में गिरावट, भारतीय बाजार में गैप डाउन शुरुआत के साथ आसार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (03 अक्तूबर) को गैप डाउन के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 108.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रही है और ये 0.42% के नुकसान के साथ 25,704.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

सीमित दायरे में कारोबार के बीच बाजार सपाट बंद

वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डाओ जोंस निचले स्तरों से 400 अंक संभलकर 20 अंक ऊपर बंद हुआ। वहीं S&P 500 और नैस्डैक पर बढ़िया उछाल दिखा। नैस्डैक 70 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

दैनिक चार्ट पर बनी मंदी की कैंडल कमजोरी जारी रहने का कर रही समर्थन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (30 सितंबर) को बाजार बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 368 अंक और सेंसेक्स 1272 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

भारतीय बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार के आसार, Gift Nifty में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (01 अक्तूबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 27.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.11% की उछाल के साथ 26,003.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Subcategories

Page 92 of 2269

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख