शेयर मंथन में खोजें

एमएसटीसी (MSTC) के आईपीओ (IPO) को नहीं मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया

सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी (MSTC) का 226 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) इश्यू आज बंद हो जायेगा।

13 मार्च को खुले आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलती दिख रही है। आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक इश्यू को केवल 13% या कुल 1,76,70,400 शेयरों के मुकाबले सिर्फ 22,83,750 शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। बता कि एमएसटीसी के आईपीओ में 121-128 रुपये का प्राइस बैंड (कीमत का दायरा) रखा गया है।
एमएसटीसी को आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मार्च के पहले सप्ताह में ही मिली है, जबकि आईपीओ लाने के लिए कंपनी ने फरवरी महीने ही सेबी के पास आवेदन किया था। आईपीओ में केंद्र सरकार (Union Govt) ने ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये कंपनी के 1,76,00,000 शेयर या 25% हिस्सेदारी बेचने की योजना बनायी थी।
आईपीओ का एक हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा गया है। इस समय केंद्र सरकार की एमएसटीसी में 89.85% हिस्सेदारी है, जो आईपीओ के बाद घट कर 64.85% रह जा सकती है।
इक्विरस कैपिटल (Equirus Capital) इस ऑफर के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि अलंकित असाइंमेंट्स (Alankit Assignments) रजिस्ट्रार है।
एमएसटीसी का संचालन इस्पात मंत्रालय द्वारा किया जाता है। एमएसटीसी विविध उद्योग खंडों में ई-कॉमर्स से संबंधित सेवाएँ देती है। यह थोक कच्चे माल के व्यापार की भी एक प्रमुख कंपनी है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!