शेयर मंथन में खोजें

आज से खुला एमएसटीसी (MSTC) का आईपीओ (IPO) इश्यू

सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी एमएसटीसी (MSTC) का आईपीओ (IPO) इश्यू आवेदन के लिए खुल गया है।

कंपनी का आईपीओ इश्यू शुक्रवार 15 मार्च को बंद होगा। बता दें कि एमएसटीसी के आईपीओ में 121-128 रुपये का प्राइस बैंड (कीमत का दायरा) रखा गया है।
एमएसटीसी को आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी पिछले सप्ताह मिली थी, जबकि आईपीओ लाने के लिए कंपनी ने फरवरी महीने ही सेबी के पास आवेदन किया था। आईपीओ में केंद्र सरकार (Union Govt) ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये कंपनी के 1,76,00,000 शेयर या 25% हिस्सेदारी बेचेगी।
आईपीओ का एक हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा गया है। इस समय केंद्र सरकार की एमएसटीसी में 89.85% हिस्सेदारी है, जो आईपीओ के बाद घट कर 64.85% रह जायेगी।
इक्विरस कैपिटल (Equirus Capital) इस ऑफर के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि अलंकित असाइंमेंट्स (Alankit Assignments) रजिस्ट्रार है।
एमएसटीसी का संचालन इस्पात मंत्रालय द्वारा किया जाता है। एमएसटीसी विविध उद्योग खंडों में ई-कॉमर्स से संबंधित सेवाएँ देती है। यह थोक कच्चे माल के व्यापार की भी एक प्रमुख कंपनी है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!