शेयर मंथन में खोजें

पावरिका (Powerica) ने किया आईपीओ (IPO) लाने के लिए आवेदन

विद्युत समाधान प्रदाता पावरिका (Powerica) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

आईपीओ में 76,00,000 शेयर से अधिक शेयरों की बिक्री की जायेगी। पावरिका ने कहा है कि शेयर के सूचीबद्ध होने से कंपनी का ब्रांड नाम बेहतर होगा और साथ ही मौजूदा शेयरधारकों को तरलता मिलेगी।
पावरिका के आईपीओ में प्रमोटर ग्रुप कंपनियों और दो कर्मचारियों द्वारा 76,18,427 जारी किये जायेंगे। प्रमोटर नरेश चंदर ओबेरॉय, खरातीराम खड़क पुरी और भरत नरेश ओबेरॉय 58,03,229 शेयर बेचेंगे। कंपनी द्वारा दाखिल किये गये आवेदन के मुताबिक आईपीओ में योग्य कर्मचारियों के लिए शेयर आरक्षित भी होंगे।
पावरिका डीजल जनरेटर सेटों की शुरू से अंत तक की पावर सॉल्यूशन प्रदाता और कमिंस इंडिया के लिए एक मूल उपकरण निर्माता है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख