शेयर मंथन में खोजें

आज से खुला मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) का आईपीओ (IPO)

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) का आईपीओ (IPO) खुल गया है।

बता दें कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ इश्यू 05 अप्रैल को बंद होगा। इश्यू में 1.36 करोड़ शेयर (27.3% हिस्सेदारी) बेचे जायेंगे। आईपीओ में शेयरों के लिए 877-880 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इश्यू में प्रमोटर सुशील शाह और लोटस इन्वेस्टमेंट्स भी शेयर बेचेंगे।
खबर है कि इश्यू में योग्य कर्मचारियों के लिए 3,00,000 इक्विटी शेयर आरक्षित रहेंगे। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। गौरतलब है कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के आईपीओ का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, क्रेडिट सुइस, गोल्डमैन सैक्स, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा कैपिटल करेंगी।
बता दें कि पिछले साल अप्रैल-दिसंबर की अवधि में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने 560 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 89 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का नियंत्रण शाह परिवार द्वारा किया जाता है, जिसमें अध्यक्ष सुशील शाह और उनकी बेटी और कंपनी की प्रबंध निदेशक अमीरा शाह शामिल हैं। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख