शेयर मंथन में खोजें

रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) के आईपीओ (IPO) को नहीं मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया

आज सरकारी कंपनी रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) के आईपीओ (IPO) इश्यू में आवेदन करने का आखरी दिन है।

कंपनी के इश्यू को दोपहर करीब पौने 1 बजे तक केवल 69% आवेदन ही मिले हैं। आईपीओ शुक्रवार 29 मार्च से आवेदन के लिए खुला था। रेल विकास के इश्यू को पहले दिन 9%, दूसरे दिन 18% और तीसरे दिन 48% तक आवेदन मिले। इसी सिलसिले में आज रेल विकास के आईपीओ इश्यू का अंतिम दिन है।
खबरों के अनुसार करीब पौने 1 बजे तक कुल 25,34,57,280 के मुकाबले 17,55,75,660 शेयरों के लिए आवेदन मिले थे।
रेल विकास के आईपीओ में 17-19 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इस प्राइस बैंड पर आईपीओ का आकार 431-482 करोड़ रुपये का है। इश्यू में न्यूनतम लॉट आकार 780 शेयर है।
बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने आरवीएन के आईपीओ इश्यू में आवेदन करने की सलाह भी दी है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार नयी लाइन, रूपांतरण, रेलवे विद्युतीकरण, मेट्रो परियोजनाएँ, बड़े पुल आदि सभी प्रकार की रेलवे परियोजनाओं का निर्माण करने वाली आरवीएन के पास इस समय 77,500 करोड़ रुपये के ठेके हैं। भारतीय रेलवे यात्री और माल दोनों सेवाओं के रेल इन्फ्रा में सुधार / उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे ने परिवहन के एक पसंदीदा मोड के रूप में प्रतिस्पर्धी होने के लिए बुनियादी ढाँचे पर खर्च करने के लिए एक आक्रामक पाँच वर्षीय योजना बनायी है। इससे आरवीएन जैसी कंपनियों में निवेश के कई अवसर बन रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख