शेयर मंथन में खोजें

आवेदन के लिए खुला पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) का आईपीओ (IPO)

वायर और केबल निर्माता पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) का आईपीओ इश्यू खुल गया है।

पॉलीकैब का आईपीओ इश्यू 09 अप्रैल को बंद होगा, जिसमें 10 रुपये प्रति वाले 17,582,000 शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे। साथ ही इश्यू में 400 करोड़ रुपये के नये शेयर भी जारी किये जायेंगे। कंपनी ने आईपीओ में शेयरों के लिए 533-538 रुपये का प्राइस बैंड (Price Band) रखा है।
बता दें कि पॉलीकैब इंडिया आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल ऋण चुकाने, बढ़ती कामकाजी पूँजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। कोटक महिंद्रा कैपिटल, ऐक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईआईएफएल होल्डिंग्स और यस सिक्योरिटीज कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा।
आईपीओ इश्यू का न्यूनतम 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35% हिस्सा खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। बता दें कि आरक्षित हिस्से में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 53 रुपये की छूट दी जा जायेगी। आईपीओ खुलने से पहले पॉलीकैब ने एंकर निवेशकों से 401 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
गौरतलब है कि पॉलीकैब पंखे, एलईडी लाइट्स और वॉटर हीटर्स जैसे विद्युत उत्पाद बेचती है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख