शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों पर एनएमडीसी (NMDC) के शेयर में 1.19% की गिरावट

बीएसई में एनएमडीसी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी ने पहली तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी के लाभ में 30% की गिरावट आयी है और यह 711.34 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1.015.39 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की आय भी 2305.11 करोड़ रुपये से 4.74% घट कर 2065.82 करोड़ रुपये हो गया है। लागत में वृद्धि के कारण कंपनी के लाभ मार्जिन में गिरावट आयी है। कंपनी की बिक्री भी 1,806.43 करोड़ रुपये से घट कर 1,720.65 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि कंपनी के व्यय में 28.75% की बढ़ोतरी हुई है। कमजोर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर में आज सुबह से देखा जा रहा है। बीएसई में एनएमडीसी के शेयर शुक्रवार 101.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ 101.35 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 9.40 बजे कंपनी के शेयर 1.20 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 100 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख