शेयर मंथन में खोजें

खेतान इलेक्ट्रीकल्स (Khaitan Electricals) के शेयर 7.19% टूटे

तिमाही नतीजों के बाद बीएसई में खेतान इलेक्ट्रीकल्स के शेयर में मंगलवार सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी को पहली तिमाही में घाटा हुआ है। जिसका असर कंपनी के शेयर में साफ देखा जा सकता है। बीएसई में खेतान इलेक्ट्रीकल्स के शेयर शुक्रवार 38.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को गिरावट के साथ 36.05 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.55 बजे यह शेयर 2.75 रुपये या 7.19% की कमजोरी के साथ 35.50 रुपये पर चल रहा है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी को 27.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में भी कंपनी को 13.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय भी 83.7 करोड़ रुपये से 75.26% घट कर 20.7 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख