शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) के तिमाही घाटे में गिरावट, आमदनी बढ़ी

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 20.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 29 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। साथ ही कंपनी की आमदनी 345 करोड़ रुपये से 35.4% बढ़ कर 467.1 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में फ्यूचर कंज्यूमर का शेयर शुक्रवार के 21.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 22.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.93% ऊपर 21.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 27.25 रुपये और निचला स्तर 12.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख