शेयर मंथन में खोजें

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज (Greenply Industries) ने किया शेयरों का आवंटन

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज को निदेशक मंडल से इक्विटी शेयरों के आवंटन की मंजूरी मिल गयी है।

निदेशक मंडल की क्यूआईपी समिति ने कंपनी को इंक्विटी शेयरों के आवंटन की मंजूरी दे दी है। कल हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कंपनी ने प्रति शेयर 1 रुपये मूल कीमत के 19,45,525 इक्विटी शेयरों को योग्य संस्थागत खरीदारों को प्रति शेयर 257 रुपये के इश्यू मूल्य पर आवंटित किया है। इक्विटी शेयर जारी कर कंपनी ने 49 करोड़ रुपये की राशि जमा की है। बीएसई में ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार 262.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 265.60 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 2.65 रुपये या 1.01% की बढ़त के साथ 265.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख