शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने जुटाये 30 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट ने 30 करोड़ रुपये जुटाये है।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर यह राशि जुटायी है। एनसीडी पर कूपन रेट 10% है। अब तक कंपनी ने एनसीडी जारी कर 180 करोड़ रुपये जुटाये है। बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के शेयर आज बुधवार को सपाट 84.55 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 85.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 84.10 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.53 बजे कंपनी के शेयर 0.45 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 85 रुपये पर चल रहा है। 30 मई 2016 को यह शेयर 105.25 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 42.25 रुपये का था। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख