शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

जेएसडब्लू स्टील ने जेपीओपीएल में हिस्सेदारी खरीदी है।

कपंनी ने जेपीओपीएल में 74% हिस्सेदारी 240 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस अधिग्रहण के बाद जेपीओपीएल कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। बीएसई में जेएसडब्लू स्टील के शेयर आज बुधवार को हल्की गिरावट के साथ 1,748 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,770 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1,741.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर 14.05 रुपये या 0.80% की बढ़त के साथ 1,762.70 रुपये पर चल रहा है। 17 अगस्त 2016 यानी आज यह शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 1,770 रुपये पर रहा है। 25 अगस्त 2015 को इसक 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 829.35 रुपये था। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख