शेयर मंथन में खोजें

नैटको फार्मा (Natco Pharma) को मिली स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट

दवा कंपनी नैटको फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से (यूएसएफडीए) से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट मिली है।

कंपनी को यह रिपोर्ट कोथुर संयंत्र के लिए मिली है। यूएसएफडीए ने फरवरी 29 से 7 मार्च 2016 को इस संयंत्र में निरीक्षण किया था। बीएसई में नौटको फार्मा के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 649 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 649 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 640.60 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.10 बजे कंपनी के शेयर 4.55 रुपये या 0.71% की तेजी के साथ 644.85 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 11,152.38 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख