शेयर मंथन में खोजें

ओसीएल इंडिया (OCL India) के लाभ में हुई 96.3% की बढ़त

ओसीएल इंडिया (OCL India) के तिमाही लाभ में 96.3% और आमदनी में 4.3% की बढ़त हुई।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 54 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ बढ़ कर 106 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच कंपनी की आमदनी 679.22 करोड़ रुपये से बढ़ कर 708.62 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में ओसीएल इंडिया का शेयर मंगलवार के 751.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 791.00 रुपये पर खुला और 795.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी का शेयर 27.85 रुपये या 3.71% की बढ़त के साथ 779.00 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 800.75 रुपये और निचला स्तर 390.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख