शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीएचएफएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अरबिंदो फार्मा, भारती एयरटेल और वेदांत

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें डीएचएफएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अरबिंदो फार्मा, भारती एयरटेल और वेदांत शामिल हैं।

डीएचएफएल : कंपनी ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
हिंदुस्तान यूनिलीवर : मद्रास हाई कोर्ट ने केल्विनकेयर के पक्ष में फैसला देते हुए कहा है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर की फेयर ऐंड लवली का पेटेंट समाप्त हो चुका है।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी ऑन्कोलॉजी, हार्मोनल उत्पादों को विकसित करेगी।
वेदांत : ओडिशा वेदांत के लंजीगढ़ संयंत्र को बॉक्साइट की आपूर्ति करेगा।
भारती एयरटेल : सिंगटेल भारती टेलेकॉम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायेगी।
हीरो मोटोकॉर्प : क्रिस कैप हीरो फिन कॉर्प में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
संदेश : कंपनी ने एप्पलवुड्स एस्टेट की 5% हिस्सेदारी खरीद ली है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने मेक्सिको में अपनी सहायक कंपनी की शुरुआत कर दी है।
गैमन इंडिया : कंपनी को एनएचआईए से 869.99 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख