शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने बाजार में उतारे मैगी के कई नये एडिशन

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने बीएसई को मैगी के कई नये एडिशन बाजार में उतारने कीजानकारी दी है।

इनमें मैगी हॉट हेड्स, मैगी नो ऑनियन नो गार्लिक मसाला और मैगी होट हेड्स कप्पा शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने कप नूडल की वापसी करते हुए मैगी कप्पा मसाला को दोबारा बाजार में उतारने के साथ ही मैगी कप्पा चिली चॉ की भी शुरुआत की है।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर बुधवार के 6,711.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 6,756.35 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 13.60 रुपये या 0.20% की बढ़त के साथ 6,725.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में नेस्ले इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 7,390.00 रुपये और निचला स्तर 4,990.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख