शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) कर रही है अपने इस व्यापार को अलग

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) अपने एक व्यापार को अलग कर रही है।

कंपनी अपने सक्रिय फार्मास्यूटिकल्स सामग्री व्यापार को अलग कर के इसे एक नयी सहायक कंपनी का रूप देगी। इसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर बुधवार के 1,059.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,037.00 रुपये पर खुला और 1,052.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर रहते हुए अंत में कंपनी का शेयर 45.35 रुपये या 4.28% की कमजोरी के साथ 1,013.70 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में स्ट्राइड्स शासुन के शेयर का उच्च स्तर 1,412.45 रुपये और निचला स्तर 848.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख