शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) इस शहर में खोलेगी नया शोरूम, शेयर में मजबूती

पीसी ज्वैलर नया शोरूम खोलेगी।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी 21 अगस्त यानी रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में नया शोरूम खोलेगी। इसके साथ ही भारत में कंपनी के शोरुम की संख्या 65 हो जाएगी। बीएसई में पीसी ज्वैलर के शेयर में आज शुक्रवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर आज बढ़त के साथ 431.65 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.46 बजे कंपनी के शेयर 11.35 रुपये या 2.64% की मजबूती के साथ 440.60 रुपये पर चल रहा है। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 296.10 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 3 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 478.70 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख