शेयर मंथन में खोजें

रिचा इंडस्ट्रीज (Richa Industries) को मिला ठेका, शेयर 5.38% चढ़े

ठेका मिलने की खबर के बाद बीएसई में रिचा इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को पुंज लॉयड से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लिए गोदाम के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी के काम मे इंजीनियरिंग डिजाइन, फैब्रिकेशन, शिपमेंट और गोदाम का इरेक्शन शामिल है। बीएसई में रिचा इंडस्ट्रीज के शेयर आज यानी शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 27 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 29.65 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 27 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.48 बजे कंपनी के शेयर 1.45 रुपये या 5.38% की शानदार बढ़त के साथ 28.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख