शेयर मंथन में खोजें

बि़ड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation) ने किया रिलायंस सीमेंट का अधिग्रहण पूरा

बि़ड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corporation) ने रिलायंस सीमेंट के 100% शेयर खरीद लिये हैं।

कंपनी ने रिलायंस इन्फ्रा की सहायक कंपनी रिलायंस सीमेंट की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके बाद रिलायंस सीमेंट बि़ड़ला कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी बन गयी है। यह सौदा कुल 4,800 करोड़ रुपये में हुआ है, जिसकी घोषणा फरवरी में की गयी थी।
बीएसई में बि़ड़ला कॉर्पोरेशन का शेयर सोमवार के 680.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 688.00 रुपये पर खुला है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 696.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 322.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख