शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर में 1.78% की गिरावट

बीएसई में डाबर इंडिया के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। कंपनी ने आज डाबर कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2000 के तहत 1 रुपये के मूल कीमत के 27,540 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इस आवंटन के साथ ही कंपनी की शेयर पूंजी का भुगतान बढ़ कर 1,76,15,20,510 हो गया है। बीएसई में डाबर के शेयर आज यानी मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 294.05 रुपये पर खुले। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही कंपनी के शेयर में गिरावट आयी। दोपहर करीब 2.41 बजे कंपनी के शेयर 5.25 रुपये या 1.78% की कमजोरी के साथ 290.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख