शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का लाभ बढ़ा, शेयर 4.58% उछले

बीएसई में दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 23.81% बढ़ कर 584.96 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 472.45 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय भी 3328.30 करोड़ रुपये से 12.42% बढ़ कर 3741.79 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एबिटा 725 करोड़ रुपये से 22.6% बढ़ कर 888.9 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर एबिटा मार्जिन 22% से 23.9% हो गया है। अच्छे तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है। बीएसई में कंपनी के शेयर मंगलावर के 736.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को बढ़त के साथ 765 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.32 बजे कंपनी के शेयर 33.70 रुपये या 4.58% की तेजी के साथ 770 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख