शेयर मंथन में खोजें

बोधट्री कंसल्टिंग (Bodhtree Consulting) मिला ठेका, शेयर में 10.08% की बढ़त

बोधट्री कंसल्टिंग को ठेका मिला है।

इस खबर के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी को ई-गवर्नेंस पर्पस के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से ओपेन टेंडर प्रोसेस के माध्यम से मेडिकल काउंसिल और डिजिटल मिशन मोड परियोजना को डिजाइन, विकसित, आपूर्ति करने के लिए 43.62 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में में बोधट्री कंसल्टिंग के शेयर आज बुधवार को 31.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 31.45 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.15 बजे कंपनी के शेयर 3 रुपये या 10.08% की शानदार बढ़त के साथ 32.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख