शेयर मंथन में खोजें

कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) बेचेगी 26.1 करोड़ डॉलर के शेयर

खबरों के अनुसार कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) आज के कारोबार में 26.1 करोड़ डॉलर के शेयर बेचेगी।

कंपनी इन शेयरों को प्रति शेयर 385 से 415.5 रुपये तक में बेचेगी। कैस्ट्रॉल इंडिया शेयरों का बिकवाली सौदा ब्लॉक के जरिये करेगी।
कैस्ट्रॉल इंडिया का शेयर बीएसई में मंगलवार के 417.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 403.70 रुपये पर खुला और 427.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 5.65 रुपये या 1.35% की बढ़त के साथ 422.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 475.30 रुपये और निचला स्तर 360.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख