शेयर मंथन में खोजें

वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) का लाभ 24.16% बढ़ा

वर्धमान टेक्सटाइल्स ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 178.27 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है जो पिछले साल की समान अवधि के 143.58 करोड़ रुपये 24.16% ज्यादा है। सालाना आधार पर कंपनी की आय भी 1,477.06 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.11% बढ़ कर 1,508.31 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयर बुधवार को 51.90 रुपये या 5.30% की बढ़त के साथ 1,032 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,039 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 983.45 रुपये तक फिसला। 1 अगस्त 2016 को यह शेयर 1,105 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 20 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 651.50 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख