शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

दवा कंपनी स्ट्राइड्स शासुन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को पॉलीथीन ग्लाइकॉल 17 ग्राम/कैपफुल और 17 ग्राम/पैकेट (ओटीसी) के लिए मंजूरी मिल गयी है। नेलस्न के आँकड़ों के अनुसार पॉलीथीन ग्लाइकॉल की यूएस मार्केट 26 करोड़ है। इस उत्पाद का उत्पादन कंपनी के बेंगलुरु स्थित संयंत्र में होगा और यह अमेरिकी बाजार में स्ट्राइड्स शासुन द्वारा विपणन किया जाएगा। यह उत्पाद वित्त वर्ष 2017 के चौथे तिमाही में बाजार में उतारा जाएगा। बीएसई को स्ट्राइड्स शासुन के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 975 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 980.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 964.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.01 बजे कंपनी के शेयर 7.40 रुपये या 0.77% की मजबूती के साथ 972.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख