शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) इस राज्य में करेगी 650 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) अगले 3 सालों में 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी त्रिपुरा में भंडारण और बॉटलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए यह निवेश करेगी, जिससे राज्य में ईंधन संकट को रोका जा सके। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव है।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर गुरुवार के 570.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 575.00 रुपये पर खुला और 578.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 0.76% की बढ़त के साथ 574.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 593.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 345.05 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख