शेयर मंथन में खोजें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) जुटायेगा 750 करोड़ रुपये

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने बीएसई को जानकारी दी है कि बैंक 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

बैंक यह रकम बेसल III कमप्लाइंट टीयर 2 बॉंड जारी कर के जुटायेगा। बैंक द्वारा प्रस्तावित इन बॉंडों को क्राइसिल रेटिंग्स ने "क्राइसिल एएए/नकारात्मक" रेटिंग दी है।
बीएसई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार के 134.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 135.00 रुपये पर खुला और 136.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.10 बजे कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 1.04% की गिरावट के साथ 132.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 188.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 104.05 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख