शेयर मंथन में खोजें

इस कारण से आयी बायोकॉन (Biocon) के शेयर में तेजी

बीएसई में बायोकॉन के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है मायलन और बायोकॉन नियामक के प्रस्तावित बायोसिमीलर त्रास्तुज़ुमाब (जो ब्रेस्ट कैंसर और गैस्ट्रक कैंसर के लिए के लिए उपयोग किया जाएगा) को समीक्षा के लिए यूरोपीय दवाओं एजेंसी द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। यह दूसरा बायोसिमीलर है जो भागीदारी में बनाया और यूरोप में समीक्षा के लिए मंजूर किया गया है। बीएसई में बायोकॉन के शेयर आज शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 909.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 883.30 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.13 बजे कंपनी के शेयर 26.85 रुपये या 3.10% की बढ़त के साथ 892.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख