शेयर मंथन में खोजें

रूरल इलेट्रिफिकेशन (Rural Electrification) के निदेशक मंडल की बैठक 21 सितंबर को

रूरल इलेट्रिफिकेशन (Rural Electrification) के निदेशक मंडल की बैठक 21 सितंबर को होगी, जिसमें 2 बड़े फैसले लिये जायेंगे।

निदेशक मंडल की उस बैठक में कंपनी की शेयर पूँजी 1,200 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 5,000 करोड रुपये करने के साथ ही 50,000 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर फैसला किया जायेगा।
बीएसई में रूरल इलेट्रिफिकेशन का शेयर शुक्रवार के 230.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 230.00 रुपये पर खुला और इसमें गिरावट जारी रही। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 4.95 रुपये या 2.15% की गिरावट के साथ 225.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 297.25 रुपये और निचला स्तर 152.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख