शेयर मंथन में खोजें

श्रीकलाहस्ति पाइप्स (Srikalahasthi Pipes) का लाभ 24.44% बढ़ा

श्रीकलाहस्ति पाइप्स ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 24.44% बढ़ कर 42.97 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल में 34.53 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 255.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.13% बढ़ कर 279.22 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में श्रीकलाहस्ति पाइप्स के शेयर सोमवार को बढ़त के साथ 326.50 रुपये पर खुले। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह शेयर 331.65 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 294.30 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.17 बजे कंपनी के शेयर 24.10 रुपये या 7.43% की कमजोरी के साथ 300.25 रुपये पर चल रहा है। 26 जुलाई 2016 को यह शेयर 356 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर है। 26 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 184.40 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख