शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीएलएफ, अशोक बिल्डकॉन, एमओआईएल, दिलीप बिल्डकॉन और टी डी पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डीएलएफ, अशोक बिल्डकॉन, एमओआईएल, दिलीप बिल्डकॉन और टी डी पावर शामिल हैं।

डीएलएफ : कंपनी का तिमाही लाभ 125.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 261.4 करोड़ रुपये हो गया।
ईक्लर्क्स : कंपनी का तिमाही लाभ 27% की बढ़त के साथ 95.9 करोड़ रुपये हो गया।
अशोक बिल्डकॉन : अशोक बिल्डकॉन को 45.8 करोड़ रुपये की तुलना में 32.8% की गिरावट के साथ 30.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
आरसीएफ : पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 65.1% की गिरावट आयी है।
नहर इंडस्ट्रीज : कंपनी का तिमाही लाभ 4.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 19.7 करोड़ रुपये हो गया।
बन्नारी शुगर्स : पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 60.8 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 20.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
जीएमडीसी : कंपनी का लाभ 72.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 114.8 करोड़ रुपये हो गया।
एमओआईएल : एमओआईएल के तिमाही लाभ में 47.6% की गिरावट हुई है।
टी डी पावर : कंपनी को अमेरिका में 45 रेलवे एपलिकेशन जनरेटर की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है।
दिलीप बिल्डकॉन : कंपनी यूपी परियोजना के लिए नयी एसपीवी की शुरुआत करेगी। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख