शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स (United Breweries Holdings) को हुआ घाटा, शेयर लुढ़के

बीएसई में यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स के शेयर में गुरुवार सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है।

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद शेयर में गिरावट बढ़ गयी है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 43.14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 373.73 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी 77.54 करोड़ रुपये से 33.63% बढ़ कर 103.62 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में यूनाइटेड ब्रेवरीज (होल्डिंग्स) के शेयर आज गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ खुले। कारो बार के दौरान यह शेयर 30.85 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 29 रुपये तक फिसला। अंत में यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर 0.45 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 29.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख