शेयर मंथन में खोजें

सीमेंस (Siemens) के कर्मचारियों की हड़ताल आज

सीमेंस (Siemens) ने कहा है कि इसके कर्मचारियों की हड़ताल आज है।

कंपनी ने बीएसई को बताया है कि वर्कर्स यूनियन ऑफ सीमेंस ने आज शुक्रवार को होने वाली अखिल भारतीय आम हड़ताल में भाग लेने का फैसला किया है। सीमेंस के कर्मचारी इसकी काल्वा, नासिक, बड़ौदा, खड़गपुर और औरंगाबाद स्थित फैक्ट्रियों में हड़ताल करेंगे।
इस खबर के नकारात्मक असर से बीएसई में सीमेंस के शेयर में गिरावट जरूर आयी है, मगर कंपनी का शेयर हरे निशान पर बना हुआ है। कंपनी का शेयर गुरुवार के 1,253.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,261.65 रुपये पर खुला और 1,266.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। लगभग 12.20 बजे कंपनी के शेयर में 3.75 रुपये या 0.30% की हल्की बढ़त के साथ 1,256.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख