शेयर मंथन में खोजें

राजश्री शुगर्स (Rajshree Sugar) ने सहायक कंपनी बेचने के लिए बढ़ायी मियाद

राजश्री शुगर्स (Rajshree Sugar) ने अपनी सहायक कंपनी को बेचने की मियाद बढ़ा दी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसने ट्राइडेंट शुगर्स को बेचने की समयावधि 28 जून 2016 से बढ़ा कर 31 अक्तूबर कर दी है। राजश्री शुगर्स ने ट्राइंडेट शुगर्स को खरीदने वाली कंपनी के साथ सहमति बना कर बाध्यकारी और निश्चित समझौते की समय सीमा में वृद्धि की है।
बीएसई में राजश्री शुगर्स का शेयर गुरुवार के 47.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 47.70 रुपये पर खुला और करीब 9.53 बजे 51.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। लगभग 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.50 रुपये या 3.14% की मजबूती के साथ 49.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख