शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री बढ़ी, शेयर में 1.52% की तेजी

बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर में बढ़त है।

अगस्त में कंपनी की बिक्री में 6% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने टिआगो के बढ़ती मांग के कारण यात्री वाहनों में 17% की बढ़ोतरी हुई है। हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 10% बढ़ी है। अगस्त महीने के दौरान निर्यात में भी 27% की बढ़त दर्ज हुई है। कंपनी की लक्ज़री कार यूनिट जैगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 46% की उछाल आयी है और यह 9,329 हो गयी है। जो पिछले 6,368 यूनिट रही थी। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज शुक्रवार को 552 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.52 बजे कंपनी के शेयर 8.25 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 551.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख