शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में आयी गिरावट, शेयर गिरे

अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री में कमी आयी है।

अगस्त में कंपनी की कुल बिक्री 5% घट कर 3.25 लाख यूनिट हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 3.41 लाख यूनिट रहा था। इस दौरान कंपनी के निर्यात में भी 31% की गिरावट आयी है और यह  1.25 लाख यूनिट हो गयी है। हालाँकि कंपनी की घरेलू बिक्री  1.60 लाख यूनिट के मुकाबले 25% बढ़ कर 2 लाख हो गयी है। मोटरसाइकिल बिक्री भी 4% घट कर 2.79 लाख यूनिट हो गयी है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 12% गिर कर  45,436 यूनिट हो गयी है। बीएसई में बजाज ऑटो के शेयर आज शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ 2,990 रुपये पर खुला। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 3,010.45 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,922.70 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.22 बजे कंपनी के शेयर 1.55 रुपये या 0.05% की कमजोरी के साथ 2,995 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख