शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने शुरू किया 40 मेगावाट पावर संयंत्र

बीएचईएल ने 40 मेगावाट पावर संयंत्र की शुरुआत की है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने पश्चिम बंगाल में सफलता पूर्वक चौथे और आखिरी 40 मेगावाट तीस्ता लो डैम हाइड्रो इलेक्ट्रिकक परियोजना की शरू किया है। तीस्ता परियोजना से उत्पन्न होने वाली बिजली के कारण ग्रीन हाउस गैस एमिशन में कमी आयेगी और राज्य साथ ही देश के लिए लो कार्बन विकास के पद को पाने में मदद मिलेगी। बीएचईएल वर्तमान में देश में 3,300 मेगावाट हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना को निष्पादन कर रही है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर आज शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ 134.90 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 136.45 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 134 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर 0.15 रुपये या 0.11% कमजोरी के साथ 135.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख