शेयर मंथन में खोजें

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) को इसलिए मिली बॉम्बे उच्च न्यायालय की मंजूरी

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को बॉम्बे उच्च न्यायालय की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी व्हाइटहिल्स एडवाइजरी और इसके संबंधित शेयरधारकों के अपने साथ विलय के लिए मिली है। कंपनी बॉम्बे उच्च न्यायालय की तरफ से आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने का इंतेजार कर रही है।
बीएसई में एस्सेल प्रोपैक का शेयर गुरुवार के 224.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 219.25 रुपये पर खुला और मामूली बढ़त के साथ दिन के उच्च स्तर 219.50 रुपये तक चढ़ा। पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर रहते हुए करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 8.05 रुपये या 3.59% की कमजोरी के साथ 216.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 233.10 रुपये और निचला स्तर 132.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख